लोकल न्यूज़
Trending

FK ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया

फिरोज खान एफके इस ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में स्पीकर के तौर पर भी रहेंगे

आसनसोल अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी और एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान एफके को मुंबई के 5 स्टार होटल रेडिसन में 2 अगस्त 2025 को होने वाले ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें आधिकारिक पत्र भी आया है और फिरोज खान एफके इस ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में स्पीकर के तौर पर भी रहेंगे। इस ग्लोबल लीडरशिप समिट में देश के बड़े व्यवसायी, उद्योगपति, बिजनेस लीडर और जो अलग-अलग सेक्टर में बड़ा कारनामा हासिल किए हैं, उन्हें इस समिट में आमंत्रित किया गया है और उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। इस समिट में फिरोज खान एफके के देश-विदेश में बिजनेस और सोशल एक्टिविटीज और उनके बहुत सारे कारनामों को देखते हुए

उन्हें ग्लोबल आइकन अवार्ड के लिए चुना गया है और उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जहां पर मशहूर राष्ट्रीय राजनीतिक नेता, बॉलीवुड के मशहूर सितारे, स्पोर्ट्समैन, मशहूर बिजनेसमैन और बहुत सारे सेक्टर से देश भर के मशहूर लोग शामिल होंगे जिनके हाथों से यह अवार्ड और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!